संस्कृति और विरासत को संजोए रखने की एक पहल .
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल जो अपने आप मे एक मिनी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है । विदित हो कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर अंचल में स्थित किरंदुल नगर में देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी देश के विभिन्न प्रान्तों से आ कर नगर में निवास रत हैं जिस कारण देश के विभिन्न पर्वो को मिलजुल कर किरंदुल वासी उत्साह के साथ मनाते हैं ।इस ही एकता और सद्भावना को बनाये रखने के उद्देश्य से इस बार किरंदुल नगरी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मकर सक्रांति महापर्व सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के फुटबॉल ग्राउंड में भव्य पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।इस संबंध में चर्चा करते हुए मकर संक्रांति महापर्व सेवा समिति के सचिव चंचल देवांगन ने बताया कि संस्कृति और विरासत को संजोए रखने के साथ साथ आने वाली नई पीढ़ी के युवाओं को भारतीय संस्कृति के साथ साथ पर्वो के महत्व को दिखाने के उद्देश्य से मकर संक्रांति पर्व पर 14 जनवरी को दोपहर 01 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक ओपन पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।जिसमे आकर्षक पुरुस्कारों का भी वितरण किया जाएगा ।
