अंतागढ़ में 18 वर्ष से 44 वर्ष के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन शुरू, विधायक अनुप नाग जी ने किया शुभारंभ…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–3.5.21

प्रदेश में कल से विभिन्न जिलों पर 18 से 44 वर्ष की आयु के युवाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फ्री वैक्सीनेशन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । उसी के अनुरूप आज अंतागढ़ विधानसभा के माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी ने अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत ताड़ोकी और ग्राम पंचायत कोलर के कोविड सेंटर में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया और वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए बूथों का निरीक्षण भी किए, यह टीका सबसे पहले राज्य के अंत्योदय कार्ड धारियों को लगाया जाएगा ।

सबसे पहले ग्राम पंचायत कोलर निवासी लेखराज नेगी ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई । इस अवसर पर विधायक अनुप नाग जी ने कहां कि 18 साल से 44 साल के युवाओं को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान पर कल 1 मई से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हुआ है, उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए नौजवानों में उत्साह है , वैक्सीन ही सुरक्षा कवच के रूप में हम लोगों के सामने हैं, वैक्सीन के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रोटोकॉल का भी पालन सभी को करना है ।

ईस अवसर पर विधायक महोदय जी के साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामटेके जी, तेजराम बघेल सरपंच प्रतिनिधि, हल्बा समाज के अध्यक्ष कार्तिक देहारी, सरपंच ताड़ोकी धनु ध्रुव एवं तहसीलदार मुख्य रूप से मौजूद रहे।