कोण्डागांव – कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। इसी क्रम में केशकाल विकासखंड अंतर्गत विश्रामपुरी मछली मार्ग के पास अवैध परिवहन के प्रकरण में 675 बोरी जब्त की गई है।
खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक के निर्देशन में खाद्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रोशन ट्रेडर्स बोराई – नगरी (प्रॉपराइटर श्री पदम भंसाली) के द्वारा बिना अनुज्ञा के 675 बोरा धान (अनुमानित कीमत 5 लाख 13 हजार) अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे वाहन सहित जप्त कर विश्रामपुरी थाना में सपुर्द कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
