आज की रात हुस्न का मजा आंखों से लीजिए- एनएमडीसी की खदानों में गूंजे बॉलीवुड सिंगरों के सुर ।

एनएमडीसी के 68 वे स्थापना दिवस पर हुआ संगीत कार्यक्रम ।

किरंदुल – देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाली देश मे लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की 68 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एनएमडीसी की मदर प्रोजेक्ट किरंदुल परियोजना ने इस वर्ष एनएमडीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के प्ले बेक सिंगरों से सुसज्जित ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गया था ।जिसमे प्ले बेक सिंगर चारु ने यार बिना चैन कहा रे ,दम मारो दम मिट जाए गम बोलो सुबह शाम हरे कृष्णा हरे राम ,मोनिका ओ माई डार्लिंग तन की प्यासा ठंडी हो जाये ऐसे गले लगा जा जैसे गीतों के साथ समा बांधा ।