इंटक का नववर्ष मिलन समारोह दिखी सामाजिक सद्भावना की झलक ।

किरंदुल – एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के हितों और अधिकारों के लिए संचालित श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक के तत्वाधान में अपने सदस्यों के लिए नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय अम्बेडकर भवन में आयोजित किया गया ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के शीर्ष प्रबंधन के साथ साथ बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ,पत्रकार संघो, नगर की सभी सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए । नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमिक वर्ग मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के सचिव ए के सिंह ने स्वागत उदबोधन में सभी का हार्दिक स्वागतकरते हुए कहा कि मिलन समारोह के माध्यम से सभी सदस्यों के परस्पर सहयोग से, भाईचारे की भावना के साथ साथ सामाजिक सद्भावना को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से इंटक के द्वारा प्रतिवर्ष नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,महाप्रबंधक खनन एस के कोचर ,महाप्रबंधक यांत्रिकी बी सेल्वा कुमार ,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी ,वरिष्ठ समाज सेवी मीरा तिवारी ,पार्षदलीना सोनी ,पार्षद गायत्री साहू ,पार्षद बाल सिंह कश्यप , किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संदीप साव ,सचिव राम छलिवाल , रघु राव, बप्पी मजूमदार ,जितेंद्र गुप्ता के साथ साथ किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम सोनी, सचिव राज प्रसाद ,सह सचिव शेखर दत्ता , जोविन्स पापचन्द का भी इंटक के द्वारा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप ,सचिव ए के सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी ,बी एल तारम ,दिलीप सिंह ,राकेश लाल, देवनारायण, पतिराम बघेल, सौरभ पात्रे, जी रवि, पी एल साहू, शैलेश रथ ,प्रशांत ठाकुर,विशेष रूप से मौजूद रहे ।