बच्चों के साथ किया भोजन वितरित किये कंबल ।
किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में पत्रकारों की संस्था बैलाडीला प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों ने अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष 2026 के आगमन को एक अलग ही अनोखे अंदाज में मनाया । बैलाडीला प्रेस क्लब के साथियों ने सर्वप्रथम माता गायत्री देवी की पूजा अर्चना की ।तत्पश्चात माता भगवती विद्यालय में अध्ययन रत बच्चों को बैलाडीला प्रेस क्लब के द्वारा कंबल का वितरण किया गया । कंबल वितरण के बाद सभी पत्रकार साथियों और उपस्थित हुए गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों के साथ भोजन करते हुए नव वर्ष को एक यादगार पल बनाया । इस दौरान किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ,बैलाडीला ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी ,समाज सेवी पतिराम बघेल ,दिनेश साहू गौतम धर के साथ साथ बैलाडीला प्रेस क्लब के संरक्षक आज़ाद सक्सेना ,अध्यक्ष राजेन्द्र ,महासचिव अरुण शर्मा ,कार्यालय सचिव शेखर दत्ता ,सदस्य आकाश गोयल के साथ साथ काफी महिलाओं की भी उपस्थिति रहे ।कार्यक्रम का संचालन गायत्री ग्रामोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष डी पी डेहरिया ने किया ।
