बालोद पुलिस ने ग्राम लाटाबोड में निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 99 पौवा।

    रोमियों देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार। 

 क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब की बिक्री तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही।

    बालोद –      अवैध रूप से शराब बिक्री को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  योेगेष पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एव थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक षिषुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत् आरोपी से कुल 99 पौवा रोमियों देषी प्लेन शराब को जप्त किया गया है।

घटना दिनंाक 29.12.2025 को जरिये मोबाईल मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लाटाबोड छोटेलाल साहू अपने निर्माणाधीन मकान मे अवैध रुप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना तस्दीक हेतु ग्राम लाटाबोड रवाना आरोपी एवं उसके निर्माणाधीन मकान की तलाषी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग प्रिन्टेड कपडे के थैला जिस पर विमल पान मषाला लिखा हुआ जिसमे मे रखे 99 पौव्वा रोमियों देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई कुल मात्रा 17.820 बल्क लीटर शराब कीमती 7920/रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। आरोपी छोटेलाल साहू पिता स्व. हीरामन लाल साहू उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम लाटाबोड थाना व जिला बालोद का कृत्य अपराध धारा 34 (2) का पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 557/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को विधिवत दिनांक 29.12.2025 के 21.10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक षिषुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, म.आर. 135 जागृति ठाकुर का विषेष सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपीः– छोटेलाल साहू पिता स्व. हीरामन साहू उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम लाटाबोड थाना व  जिला बालोद (छ0ग0)