अंबिकापुर – बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसापानी में स्थित राजी पड़हा, भारत के भवन को राष्ट्रीय कार्यालय के रूप में हुआ शुभारंभ ,आदिवासियों का पारंपरिक समाजिक धार्मिक एवं न्यायिक संगठन ( रूढ़ि प्रथा स्वशासन व्यवस्था ) जिसका कुड़ुक उरांव समाज के लोगों के द्वारा मनोनयन के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ( राजी बेल) का निर्वाचन सर्व सम्मति से राजी बेल के रूप में अधिवक्ता बागी लकड़ा को देश की कमान सौंप गई, साथ ही राष्ट्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ इन्हीं के कर कमलो से हुआ, उरांव आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी अस्मिता, जल ,जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर धरती माता की शपथ खाते हुए एक रहने का निर्णय लिया है।
जिसका परिणाम समाज में दो राजी पड़हा का संगठन संचालित था जिसको सर्वसम्मति से दोनों राजी पड़हा के संगठन को समाप्त कर नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया जिसमें दोनों राजी पड़हा के कहतो धीरजन लकड़ा एवं सुखदेव भगत के द्वारा समाज की विशेष बैठक 28.09.2025 को राजी पड़हा भारत का स्थान नई रोहतास गढ़ विर भूमि सरना शक्ति पाठ परसापानी में बैठक रखा गया था जिसमें सर्व सम्मति से एक संगठन में रहने की बात कही गई जिस पर दोनों संगठन के लोग एक स्वर में राजी हुए और पूर्व की संचालित कार्यकारिणियों के दोनों कमेटियों को भंग कर दिया गया जिसके बाद नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसका नाम राजी पड़हा भारत के नाम से संचालित करने पर एक राय हुए जिसका प्रथम अधिवेशन 23.12.2025 को आयोजित किया गयाएक राजी पड़हा का पुनर्गठन किया जाना है जिसमें राजी पड़हा के संविधान का धारा – 20 का (च), धारा-24 का (क) (ख), धारा-9 (ड) के अनुसार में किया जायेगा इस बैंठक में दोनों राजी पड़हा के पूर्व पदाधिकारी सभी पादा पड़हा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी समाज सेवी बुध्दीजीवी पड़हा प्रमियों से अपील कि जाति है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के के समाज प्रमुख एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित हुए सभी ने एक राय होकर सर्व समिति से उड़ीसा निवासी अधिवक्ता बागी लकड़ा को राजी बेल अर्थात राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किए इसी प्रकार राजी देवान विनोद भगत (छत्तीसगढ़), राज कोतवार केप्टन लोहरा (झारखण्ड) ,राजी रकमउर्बस परशुराम भगत (छत्तीसगढ़) ,राज कहतो सुशील उरांव (झारखण्ड) राज कठा धीरजन लकड़ा (छत्तीसगढ़)
राजी पंच शुभचन्द उरांव (बिहार) राजी पंच राजू केरकेट्टा (असम) राजी उपदेवान सुनील उरांव (असम) राजी उपदेवान फौउदा उरांव (झारखण्ड) राजी उपदेवान विरूवा उरांव (उड़ीसा) राजी उपदेवान परमेश्वर उरांव (छत्तीसगढ़) राजी उपदेवान लखन मिंज (बिहार),जयराम उरांव (बंगाल) राजी सलाहकार बुद्धसाय भगत (छत्तीसगढ़), राजी सलाहकार सकीला खलखो (उड़िसा) राजी सलाहकार रोपना बेक (बंगाल) राजी सलाहकार सुखदेव भगत (म.प्र.) राजी सलाहकार जयचन्द भगत (छत्तीसगढ़) राजी सलाहकार रामचन्द्र निकुंज (छत्तीसगढ़) राजी सलाहकार बंधू उरांव (उड़िसा) राजी परामर्शदात्री समिति अध्यक्ष बृजमोहन टोप्पो के साथ अन्य सदस्यों का मनोनयन हुआ, इस दौरान काफी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।
