किरंदुल भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य हैं मीरा तिवारी ।
किरंदुल — भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति में दंतेवाड़ा जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं लोह नगरी किरंदुल की निवासी मीरा तिवारी को सदस्य का दायित्व सौंपा गया है ।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है । उल्लेखनीय हैं कि मीरा तिवारी की यह नियुक्ति विशेष रूप से महिला शक्ति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है ।साथ ही मीरा तिवारी की इस नियुक्ति से ना सिर्फ पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय युवतियों और महिलाओं में भी राजनीति एवं सामाजिक सेवा के प्रति कार्य करने की सोच को एक नई दिशा मिलेगी ।
