सड़कों पर दुर्घटनाओं का जाल बिछाने वाली बेतरतीब खड़ी बीटीओए की ट्रकों को पुलिस का अल्टीमेटम ।

किरंदुल – जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा को मजबूती देने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव व स्टाफ द्वारा लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। किरन्दुल शहर में सड़क दुर्घटना के रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु किरन्दुल पुलिस द्वारा 14 दिसम्बर को एनएमडीसी चेक पोस्ट के पास ड्यूटी आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालकों को ब्लेक फिल्मं ना लगाने, सीट बेल्ट लगाने, वाहनों में अतिरिक्त रंग बिरंगे लाईट ना लगाने समझाईश दिया गया।

साथ ही बिटीओ में रजिस्टर्ड ट्रकों के बेतरतीब सड़कों पर खड़ा करने को लेकर बिटीओ को 15 दिसम्बर को नोटिस देने के बाद के बाद बेतरतीब खड़ी ट्रक मालिकों एवं चालकों को ट्रक हटाने के संबंध में नोटिस दिया जा रहा है, अब तक 70 वाहन चालकों को नोटिस दिया जा चुका है। जिसका पृथक से डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।

एक बाद समझाईश देने के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 18 Q 8498 द्वारा अपने वाहन के ग्लास में ब्लैक फिल्म, रंग बिरंगे लाईट लगाने, सीट बेल्ट नहीं पहनने, HRC नंबर प्लेट नहीं होने पर 5100/- रू. की चालानी कार्यवाही की गई है ।