गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत एक माह में 1255.05 कि्ंवटल कीमती 38 लाख 90 हजार 655 रूपये का अवैध धान किया गया,जप्त।

दिनांक 11.12.2025 को थाना छुरा के द्वारा 70 कट्टा एवं थाना देवभोग के द्वारा 67 कट्टा कुल (54.8) कि्ंवटल कीमती 01 लाख 69 हजार 880 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

विगत एक माह से लगतार विशेष अभियान चला कर 28 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस इस प्रकार कुल 32 प्रकरणों में अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 3007 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द।

अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री का 1255.05 कि्ंवटल कीमती 38 लाख 90 हजार 655 रूपये का धान जप्त।

कार्यवाही थाना देवभोग एव थाना छुरा की पृथक-पृथक कार्यवाही।

विवरण- गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 11.12.2025 को मुखबीर से थाना छुरा को सूचना मिला कि एक बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर में से अवैध रूप से धान भर कर ग्राम भैसादादर (उडीसा) से ग्राम छतरमडई के रास्ते अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना छुरा से पुलिस स्टाफ रवाना कर घटना स्थल से बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर से 70 कट्टा (28 कि्ंवटल) कीमती 86 हजार 800 सौ रूपये का अवैध धान को परिवहन करत पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के पुलिस द्वारा जप्त किया गया। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस को मुखीबर से सूचना मिला की ग्राम अमाड़ (उडीसा) के रास्ते एक पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.04 पी.डब्लू. 7667 में अवैध रूप से धान को परिवहन कर रहा है। सूचना पर थाना देवभोग पुलिस द्वारा घटना स्थल से एक बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.04 पी.डब्लू. 7667 को 67 कट्टा (26.8 कि्ंवटल) के साथ समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार विगत एक माह से लगातार विषेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर, थाना छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 32 प्रकरणों में 3007 कट्टा 1255.05 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा। बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर पर पृथक से थाना छुरा द्वारा एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

*जप्तधान -*

विगत एक माह में कुल 28 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 3007 कट्टा धान कुल 1255.05 कि्ंवटल कुल कीमती 38 लाख 90 हजार 655 रूपये।

*आज के कार्यवाही में जप्त वाहन-*

01) बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर (70 कट्टा अवैध धान)

02) एक पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.04 पी.डब्लू. 7667 (67 कट्टा अवैध धान )