महासमुंद – 11वीं राज्य स्तरीय ओपन खो खो फेडरेशन जूनियर आयु वर्ग बालक/बालिका का आयोजन छत्तीसगढ़ खो खो एमेच्योर संघ एवं राजनांदगांव खो खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में 5 से 7 दिसंबर 2025 तक लाटमेटा राजनांदगांव में आयोजित है। जिसमें राज्य भर की जूनियर खो खो बालक बालिका की टीम शामिल होंगे। इसी तारतम्य में महासमुंद जिला की खो खो जूनियर बालक बालिका के टीम शामिल होने के लिए जा रही है। खो खो दल का रवानगी जिला खो खो संघ के अध्यक्ष बादल मक्कड़ एवं जिला स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष येतराम साहू, अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ महासमुंद पंकज चंद्राकर के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर जिला खो खो संघ के सचिव पुरुषोत्तम ध्रुव, सहसचिव मिथिलेश दीवान, कोषाध्यक्ष हिरेंद्र साहू, कामता साहू, रेखराम ध्रुव, लोकेश मांझी, मदन चौधरी उपस्थित रहे।
