
एस के मिनोचा:
केल्हारी : इन दिनों केल्हारी क्षेत्र में राजस्व,पुलिस अमला सहित स्वास्थय अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की चर्चा जोरों पर है।
आपको बता दें कि केल्हारी तहसीलदार द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अनाश्यक घूमने वाले व्यक्ति तथा चोरी छुपे दुकान खोलने वाले दुकानदार सकते में हैं।
तो वहीं छोलाछाप डाॅक्टरों पर भी स्वास्थय अमला कार्यवाही करने में कोई कसर बाकी नही रख रहा है।रविवार को भी राजस्व-पुलिस का संयुक्त अमला कार्यवाही में भिड़ा रहा।अवैध तारिके से चल रहे कछौड स्थित क्लीनिक में भी उक्त टीम ने दबिश देकर छापामार कारवाई की,जिसे अवैध पाये जाने पर तहसीलदार केल्हारी मनोज पैकरा ने तत्काल कार्यवाही करते हुये सील कर दिया।तो वहीं दुकान खोलने,बिना मास्क के एवं अनावश्यक घूमते पाये जाने,तीन सवारी जैसे कोरोना नियम के उलंघ्घन करने पर कुल 19 चालानी कार्यवाही में 7500रुपये की अर्थदण्ड की वसूली की गई।
