भारतीय संविधान दिवस- डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में परियोजना प्रमुख ने किया माल्र्यार्पण ।

( एनएमडीसी एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वाधान में हुए विभिन्न कार्यक्रम) 

( डॉ अंबेडकर भवन में हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम )

किरंदुल — भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित एनएमडीसी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वाधान में 26 नवम्बर को भारतीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया । एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अम्बेडकर चौक पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की विशालकाय प्रतिमा पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण ,किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,महाप्रबंधक यांत्रिकी बी सेल्वा कुमार ,मुख्य महाप्रबंधक वर्क्स किशन आहूजा ,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह एस के एम एस सचिव राजेश सन्धु ,इंटक सचिव एके सिंह ,सिविल प्रमुख एस के पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर माल्र्यापण किया । तत्पश्चात नगर में स्थित अम्बेडकर पार्क में मौजूद डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी अतिथियों के द्वारा माल्र्यापण किया गया ।तत्पश्चात , 26 नवम्बर की संध्या काल में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में मंचीय उदबोधन के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन एनएमडीसी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित किये गए। इस दौरान एनएमडीसी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष बी एल तारम , महासचिव दामोदर सिंह नाग ,पतिराम बघेल , नवीन केरकेट्टा ,अनिल रात्रे ,कुशल ,दिलीप मंडावी ,बी आर डांगे ,लोकनाथ चुरेन्द्र ,मधुकर ,सहित समस्त पदाधिकारी रहेंगे मौजूद ।