बैलाडीला कब्बडी कप के महासंग्राम का हुआ आगाज विधायक चेतराम अट्टामी ने की शिरकत ।

( संभाग स्तरीय टूर्नामेंट में संभाग की 32 टीमों में होगा कड़ा मुकाबला )

किरंदुल –– लोह नगरी किरंदुल में संचालित एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में प्रति वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी किरंदुल के प्रकाश विद्यालय के ग्राउंड में संभाग स्तरीय बैलाडीला कब्बडी कप 2025 का आगाज हुआ । कब्बडी टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चेत राम अट्टामी ,विशेष अतिथि के रूप में किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,जिला पंचायत सदस्य सोमारू कडती ,किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,सीएमओ किरंदुल पालिका शशि भूषण महापात्रा ,किरंदुल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ,मंडल महामंत्री विक्रम नाहक ,बैलाडीला प्रेस क्लब के महासचिव अरुण शर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार आर के बैरागी रहे ।बैलाडीला कब्बडी कप के टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच की अध्यक्षता संयोजक श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा एवं बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना ने की । इस दौरान मुख्य अतिथि के करकमलों से टूर्नामेंट के निर्णायक मंडल के सदस्यों को कैप और टी शर्ट भेंट कर सम्मानित किया । एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था के तत्वावधान में होनी वाली संभाग स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में सम्पूर्ण बस्तर संभाग की टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला । स्वागत भाषण एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष रवि दुर्गा और महासचिव किशोर जाल ने किया । मंच संचालन कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था के संरक्षक दिनेश साहू ने किया ।