23 नवम्बर को गूजेंगे छत्तीसगढ़ी फिल्मों की पार्श्वगायिका अलका परगनिहा चंद्राकर के मधुर स्वर।

( छ०ग० राज्य एवं एनएमडीसी स्थापना दिवस के अवसर पर होगा कार्यक्रम ) 

( छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में होगा कार्यक्रम )

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से संचालित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल किरंदुल के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के अवसर और एनएमडीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों की नम्बर वन पार्श्व गायिका तथा सुप्रसिद्धलोक गीत एवं जसगीत की मशहूर गायिका अलका परगनिहा चंद्राकर की फुलवारी लोककला मंच रायपुर की रंगारंग प्रस्तुति का कार्यक्रम एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के के आर सी वन में 23 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य की मशहूर गायिका के मधुर स्वर गूजेंगे ।