प्राचार्य पदोन्नति की पदस्थापना शीघ्र कराने स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात ।

धमतरी – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात 19 नवंबर को गृह निवास हुई। छत्तीसगढ़ अधिकारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दीपक शर्मा, लिपिक वर्ग अध्यक्ष रजत शिंदे रमेश देवांगन रूपेंद्र साहू, लोकेश बाघमार, प्रवीण साहू, दिनेश सोनकर, संजय नारंग, समन्वयक भुनेश्वर साहू प्रकाशपवार, वासुदेव भोई ने बताया कि  स्कूल स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्राचार्य पदोन्नति की पदस्थापना और काउंसलिंग दोनों ही तत्काल 21 से 24 नवंबर तक पूर्ण करने के आदेश स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए हैं। जिला संयोजक शर्मा दीपक शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि काउंसलिंग में विलंब होने के कारण प्राचार्य पद में पदोन्नत 54 प्राचार्य नवंबर में पदभार ग्रहण किए बिना ही सेवानिवृत हो रहे थे। इसलिए तत्काल कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने यह कदम उठाया। स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव से मुलाकात करने वालोंमें अनिलशुक्ला, राकेश शर्मा श्याम कुमार वर्मा, मलखम वर्मा, शामिल रहे। स्कूल शिक्षा मंत्री से महासंघ की चर्चा सार्थक रही।