एनएमडीसी स्थापना दिवस -दीर्धकालिक सेवा पुरुस्कार से नवाजे गए किरंदुल परियोजना कर्मचारी ।

( एनएमडीसी मना रहा अपना 68 वा स्थापना दिवस )

किरंदुल – देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के 68 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एनएमडीसी ने अपने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में जहाँ एक तरफ 15 नवंबर को भव्य समारोह आयोजित कर एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी के करकमलों से अपनी विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को एनएमडीसी रत्न और खनिज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया था । तो वहीं दूसरी तरफ एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं में स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजनाओं में अपनी दीर्धकालिक सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को दीर्धकालिक सेवा पुरुस्कार से सम्मानित किया ।इस ही तारतम्य में एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना ने भी किरंदुल परियोजना के बैला क्लब में एनएमडीसी के 68 वे स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी परियोजना में 20 साल ,25 साल ,30 साल एवं 35 साल की सेवाएं प्रदान कर चुके कर्मचारियों को दीर्धकालिक सेवा पुरुस्कार से सम्मानित किया ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह के साथ साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख और दीर्धकालिक सेवा पुरुस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे ।