( गरिमामय समारोह में पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण )
किरंदुल – किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स व्यापारी का द्विवार्षिक चुनाव किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से हुआ था । किरंदुल के इतिहास में पहली बार 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से हुए व्यापारियों के चुनाव में नगर में व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया था । तत्पश्चात त्यौहार पर्वो को देखते हुए मंगलवार को एनएमडीसी किरंदुल के मंगल भवन में हुए किरंदुल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ,किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ,सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा ,जिला पंचायत सदस्य रामु राम ,पूर्व पालिकाध्यक्ष मृणाल राय ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल राजी मोल ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरीक सिंह ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,बचेली पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल ,पूर्व पालिकाध्यक्ष बचेली पिंटू राम उईके ,बिटीओ के अध्यक्ष मनोज सिंह ,ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह ,कोडेनार पंचायत सरपंच मीना मंडावी , विशेष रूप से मौजूद रहे । मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी व्यापारी या व्यक्ति की ताकत उसके संगठन से ही मजबूत होती है जिसका जीता जागता उदाहरण किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स हैं ।आज शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हो कर व्यापारियों ने अपने संघ के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण भावना को प्रदर्शित किया है । जो किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की ताकत को दिखलाता हैं । कार्यक्रम के बीच में नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी पुष्प गुच्छ और मेमोंट के साथ सम्मान किया गया ।इस दौरान किरंदुल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सोनी ,विप्लव मल्लिक ,बंटी अरोरा , आर सी नाहक ,आकाश गोयल ,शैलेन्द्र सिंह ,अतुल सिंह ,राजेंद्र मृणाल राय ,विजय सोढ़ी ,शेख सगीर ,सहित चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
