बैलाडीला व्यापारी संघ ने दीप प्रज्वलित संग मिठाई खिलाकर मनाया एनएमडीसी का 68 वा स्थापना दिवस ।

किरंदुल — देश में लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के 68 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में लगभग 56 वर्षो से संचालित व्यापारियों की संस्था बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर लोह नगरी किरंदुल के बसस्टैंड के समीप स्थित जयस्तंभ चौक में दीप प्रज्वलित करने के साथ साथ पटाखे फोड कर और मिठाई खिलाकर एनएमडीसी का 68 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ।इस दौरान बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित सचिव साहिल राम छलिवाल ,पूर्व अध्यक्ष मनोज छलिवाल ,किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,गणेश गुप्ता ,जितेंद्र गुप्ता ,गुड्डू सिद्दीकी ,राजेश सिन्हा ,सिंघासन गुप्ता खदान मजदूर संघ के सचिव महेंद्र कुमार ,यादव जी विशेष रूप से मौजूद रहे ।