डी.ए.वी किरंदुल में बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।


किरंदुल — डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल किरंदुल में विद्यालय प्रांगण में बाल दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और सौहार्द वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एस. के .श्रीवास्तव एवं शिक्षकों के द्वारा पंडित नेहरू जी के तैलीय चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ ।विद्यार्थियों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जीवनी एवं उनके उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला गया ।समारोह के दौरान विद्यालय में नर्सरी से कक्षा पांचवी के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , नृत्य प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने मनपसंद वेशभूषा में मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया एवं तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी ।

उक्त समारोह में आनंद मेला का आयोजन किया गया था , जिसमें कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई थी ।बच्चों ने पूरे दिन का उत्सव भरपूर आनंद के साथ मनाया और वातावरण हर्षोल्लास से भर उठा । प्राचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया इस समारोह के सफल आयोजन के लिए शिक्षकगण , अभिभावकों और विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।