यूपी बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद, किरंदुल द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक महोत्सव।
किरंदुल – दिनांक 08 नवंबर को रिक्रिएशन क्लब, किरंदुल में यूपी बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित “लोकरंग 2025” कार्यक्रम ने अपनी सांस्कृतिक छटा से पूरे नगर को रंगीन कर दिया। इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों और टीमों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
बस्तर की संस्कृति बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा आर.के. ग्रुप द्वारा प्रस्तुत बस्तर की लोकसंस्कृति पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने इस शानदार प्रस्तुति की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि “बस्तर जैसे सुदूर अंचल में लोक के साथ क्लासिकल संगीत और नृत्य के प्रति बढ़ता उत्साह वास्तव में गौरव का विषय है।”
क्लासिकल नृत्य की रही भरमार
इस वर्ष लोकरंग में क्लासिकल नृत्य प्रस्तुतियों की बाढ़ सी रही। प्रतिभागियों ने भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी जैसी विधाओं से मंच पर ऐसी अद्भुत छाप छोड़ी कि तालियों की गूंज देर तक सभागार में बनी रही।
विजेता टीमों का हुआ सम्मान
ग्रुप श्रेणी में लगातार दूसरे वर्ष आर.के. ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें ₹ 30,001 नगद पुरस्कार एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।
द्वितीय स्थान पर रही अंकिता एक्का के नेतृत्व वाला “मातृका ग्रुप”, जिन्हें ₹ 20,001 एवं शील्ड प्रदान की गई।
सोलो श्रेणी में
🥇 प्रथम स्थान : सुश्री पूनम गुप्ता (ओडिसी नृत्य) — ₹ 10,001 एवं शील्ड
🥈 द्वितीय स्थान : निधि सोमानी — ₹ 5,001 एवं शील्ड से सम्मानित
मंच संचालन और कविता से बंधा समां
कार्यक्रम का आकर्षक मंच संचालन गौरी शंकर तिवारी ने किया, वहीं परिषद के सचिव उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने अपनी शायरी और कविताओं से पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।
अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर की प्रथम महिला एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महापात्र, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह और अनिल राजी मोल, श्रम संघों के प्रतिनिधि — इंटक से एके सिंह, एसकेएमएस से रोशन मिश्रा, एमएनएस से डॉ. तेज प्रकाश, एनएमडीसी सिविल प्रमुख एसके पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी मीरा तिवारी, व्यापारी संघों से साहिल छालीवाल, रघु राव, किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स से मोहित धवन, राज प्रसाद, तथा पत्रकार संघों से आज़ाद सक्सेना, डॉ. राजेंद्र सक्सेना, अरुण शर्मा, और प्रेस क्लब से संजू दास उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रवींद्र सोनी ने दी सफलता का श्रेय युवा टीम को
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी बिहार समाज के अध्यक्ष रवींद्र सोनी ने की। उन्होंने कहा, “लोकरंग की सफलता हमारी युवा टीम की मेहनत और नगर के सहयोग का परिणाम है।”
उन्होंने संयोजन टीम — धीरज पांडे, गौरी शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, पूर्णिमा अवस्थी, कंचन शर्मा, सौरव सोनी, और प्रशांत मिश्रा — को विशेष बधाई दी।
सांस्कृतिक एकता और लोकधारा का संगम
लोकरंग 2025 ने साबित कर दिया कि बस्तर न केवल परंपरा और संस्कृति की भूमि है, बल्कि यहाँ के लोग कला, संगीत और एकता के प्रतीक हैं। इस आयोजन ने किरंदुल को एक बार फिर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में रोशन कर दिया।
