( बिटीओ के पूर्व अध्यक्ष ने लगाए पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप )
( भुगतान में विलंब से ट्रक मालिकों के सामने आर्थिक संकट )
किरंदुल — दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ हमेशा से ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बनी रहती हैं चाहे वो ट्रकों की पार्किंग स्थल की समस्या हो या बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में सदस्यता लेने की हो । इस ही संबंध में चर्चा करते हुए बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव रहे ए अनिल ने बिटीओ के वर्तमान पदाधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया को दिये बयान में कहा कि बिटीओ के वर्तमान पदाधिकारी बदले की भावना से कार्य करते हुए विगत दिनों हुए चुनाव में उनका जिन जिन सदस्यों ने चुनाव में साथदिया था उन करीबी दोस्तों को सदस्यता दे रहे हैं ।साथ ही पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ट्रकों के भाड़े में भी काफी विलंब हो रहा है जिस कारण ट्रक मालिकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है ट्रक मालिक उधार लेकर ट्रकों में डीज़ल भरवा रहे हैं ।पूर्व अध्यक्ष अनिल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं न कहीं मेरे साथ बदले की भावना से इस लिए भी कार्य किया जा रहा है क्योंकि उन को डर है कि कहीं अगले चुनाव में मैं कहीं चुनावी मैदान में ना उत्तर जाऊ ।विदित हो कि इसके पूर्व भी कुछ दिनों पूर्व भांसी के किसी संतोष कुमार पटवा नामक ट्रक मालिक ने किरंदुल स्थित बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ के मुख्य कार्यालय के सामने बिटीओ की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज हो कर खुद के शरीर के ऊपर मिट्टी का तेल छिडक कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी ।
