किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल में स्थित दंतेवाड़ा जिले की सबसे अमीर नगरी में गिनी चुनी जाने वाली लोह नगरी जहाँ एनएमडीसी की लोह अयस्क की खदानों और छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका परिषद में सुमार गिनी जाती है ।तो वहीं दूसरी तरफ बेसुमार तनख्वाह और अति व्यापार के लिए भी मानी जाती है । इस ही कड़ी में दीपावली पर्व के अवसर पर किरंदुल नगर भी सम्पूर्ण दंतेवाड़ा जिले में जुआ अड्डो में भी अव्वल दर्जे का माना जा रहा है ।उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगरी के वार्ड नं 17 के श्रृंगार पुर कैम्प में संचालित एकमात्र जुआ के अड्डे में दंतेवाड़ा ,गीदम, बारसूर, भांसी, बचेली के रसूखदार भी ताश की बावन पतियों में अपना अपना भाग्य आजमाने के लिए रात भर किरंदुल नगर में देखे जा सकते है । मिली जानकारी के अनुसार ताश की बावन पतियों में एक्का और बादशाह तथा गुलाम के ऊपर बेगम भारी पड़ती दिख रही है ।
