बैलाडीला व्यापारी संघ का चुनाव – व्यापारियों में खासा उत्साह।
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में प्रातः काल से ही मतदान प्रणाली से मतदान प्रक्रिया जारी है ।विदित हो कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के तत्वाधान में जारी चुनाव में तीन पैनलों के साथ साथ एक अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनावी समर में व्यापारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । व्यापारी मतदाताओं के उत्साह की बानगी यह है कि किरंदुल नगर के आस पास स्थित आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र मदाड़ी की आदिवासी महिला व्यापारी ने अपने दुधमुंहे बच्चे को गोदी में लेकर मतदान स्थल पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया ।जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है । साथ ही व्हील चेयर पर बैठकर भी व्यापारी सदस्य मतदाता मतदान केंद्र में पहुंच कर अपने मतदान का प्रयोग कर नई टीम के गठन की तैयारी कर रहे हैं ।
