जिला गरियाबंद से प्रथम असिस्टेंट लीडर ट्रेनर बने देशलहरे।

फिंगेश्वर :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेंद्र यादव जी,राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के मार्गदर्शन,निर्देशन तथा आदेशानुसार शा उ मा शाला बोरिद के शिक्षक एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील देशलहरे असिस्टेंट लीडर ट्रेनर रोवर विभाग कोर्स में सफलता हासिल की है.शिक्षकों को स्काउटिंग गतिविधियों का प्रशिक्षण देने के लिए भारत स्काउट एवं गाइड ट्रेनर तैयार करता है।असिस्टेंट लीडर ट्रेनर की जरूरी अहर्ताओं को पूरा करने के बाद भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र,पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) से असिस्टेंट लीडर ट्रेनर का कोर्स दिनांक 6 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों से 32 प्रतिभागियों ने मेहनत करते हुए विभिन्न परीक्षाए उत्तीर्ण कर* “*असिस्टेंट लीडर ट्रेनर” बने जिसमें कोर्स के लीडर ऑफ कोर्स श्री एस. एस. राय सर डिप्टी डायरेक्टर स्काउट लीडर ट्रेनर , नेशनल ट्रेनिंग सेंटर पचमढ़ी थे. इस प्रशिक्षण में सेरेमोनियल गतिविधि , काशन कमांड, ड्रिल,बी.पी. 6,निरीक्षण, ध्वज शिष्टाचार, ड्यूटी चेंज, विजय पताका प्रदान करना, खेलों का महत्व, माइक्रो टीचिंग, ग्रुप डायनामिक्स, ट्रेनिंग की सिस्टेमेटिक अप्रोच, सेशन प्लान तैयार और डिलीवर करना, सेशन तैयार करने के लिए ऑडियो विजुअल एड का इस्तेमाल, ट्रेनिंग मैथड, एडल्ट मनोविज्ञान समझना, उनका मूल्यांकन, कोर्स प्रोग्राम की डिजाइनिंग, प्लानिंग और बैंकडेटिंग, समय प्रबंधन, कम्युनिकेशन के सिद्धांत, एक प्रशिक्षक की भूमिका, कार्य और कौशल, मैनेजमेंट गेम, रचनात्मकता के साथ साथ भारत स्काउट गाइड के फंडामेंटल्स, स्कीम ऑफ ट्रेनिंग, ए पी आर ओ , डबल्यू ओ एस एम, प्रगति पथ, स्काउटिंग फॉर बॉयज, तथा नियमों में हुए परिवर्तन की जानकारी आदि विषयों पर गहन अध्ययन करवाया गया और परीक्षाएं ली गई जिसमे छत्तीसगढ़ से 5 प्रतिभागी सफलता प्राप्त किए।इस सफलता पर जिला , प्राचार्य पी एस ध्रुव, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अर्जुन धनंजय सिन्हा, विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने शुभकामनायें दी है ।