एनएमडीसी के 68 स्थापना दिवस पर हैदराबाद में मिलेगा अवार्ड ।
किरंदुल – एनएमडीसी के 68 वे स्थापना दिवस पर एनएमडीसी के मुख्यालय हैदराबाद में होने वाले एनएमडीसी सीएमडी अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंट परफॉर्मेंस 2025 के लिए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के 11 सी माइनिंग में मास्टर डोज़र ऑपरेटर ग्रेड 01 के पद पर कार्यरत विनोद बघेल को इस वर्ष अध्यक्ष सह प्रबंधक यानी सीएमडी अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंट परफॉर्मेंस में खनिज रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है । एनएमडीसी के 68 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के विनोद बघेल को खनिज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा ।विनोद बघेल की उपलब्धि पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की 14 माइनिंग ,11 सी माइनिंग एवं 11 बी माइनिंग के साथ साथ पूरी परियोजना के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है ।
