बिटीओ के पूर्व अध्यक्ष ए अनिल ने प्रताड़ित ट्रक मालिक की बचाई जान ।
( ट्रक मालिकों की संस्था हैं बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन )
किरंदुल – दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ हमेशा से ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बनी रहती हैं चाहे वो ट्रकों की पार्किंग स्थल की समस्या हो या बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में सदस्यता लेने की ।परंतु अपुष्ट मिली जानकारी के अनुसार भांसी के किसी संतोष कुमार पटवा नामक ट्रक मालिक ने शुक्रवार की दोपहर को किरंदुल स्थित बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ के मुख्य कार्यालय के सामने बिटीओ की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज हो कर खुद के शरीर के ऊपर मिट्टी का तेल छिडक कर आत्महत्या करने की कोशिश की ।परंतु मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ के पूर्व अध्यक्ष ए अनिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना उक्त ट्रक मालिक संतोष कुमार पटवा को तवतरित एक्सन लेते हुए बचाकर किरंदुल थाना में पहुँचाया ।फिलहाल किरंदुल थाना से जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है परंतु बीएसएनएल की कमजोर लचर व्यवस्था के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है ।
