03 नवम्बर को होगा बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव ।
किरंदुल – लौह नगरी में 03 नवम्बर को होने जा रहे बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया था। व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस ही कड़ी में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के 03 नवम्बर को होने वाले चुनावी मैदान में उतरे चुनाव चिन्ह कामधेनु गाय बछड़ा चुनाव चिन्ह पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय केशरी ,सचिव पद के प्रत्याशी विशाल कुमार प्रसाद ,उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार शांति रानी ,उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुभाष हलदार ,कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विष्णु गुप्ता ,सह सचिव पद के प्रत्याशी आदिती ठाकुर ,सह सचिव पद के प्रत्याशी गुरमीत सिंह ने कहा कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले 03 नवम्बर को हो रहे मतदान प्रणाली के चुनाव में किरंदुल के पूरे व्यापारी साथियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है । कामधेनु चुनाव चिन्ह के समस्त उम्मीदवारों ने कहा कि हमारी युवा टीम को समस्त सम्मानित व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है ।
