ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

वाड्रफनगर – छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी ग्राउंड में ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत पंडरी, इंजानी ,शारदापुर ई, बुड़ाटांड़, बेतो, चरचरी , के साथ अन्य पंचायत के करमा नृत्य दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना शानदार प्रस्तुति दिए । ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए 15 सदस्यों की समिति गठित की गई जिसमें सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई वाड्रफनगर अध्यक्ष सुखनाथ मरावी के साथ ब्लॉक पदाधिकारी व जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों को चयन समिति के सदस्य के रूप में वाड्रफनगर मंडल संयोजक जलज पटेल के द्वारा नामांकित किया गया , आयोजन का संपूर्ण जवाबदेही एवं संपूर्ण कार्यक्रम का मार्गदर्शन जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाड्रफनगर मोहम्मद निजामुद्दीन एवं प्रोग्राम अधिकारी ठाकुर के द्वारा निभाई गई मंच का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी यादों के द्वारा किया गया उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जब से विष्णु देव साइन की सरकार आई है छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया पूरे देश में प्रदर्शन करें इसको लेकर आदिवासियों की प्रकृति के प्रति लगाओ को जागृत करने एवं संस्कृति को बचाए रखने के लिए करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कर रही है और सभी स्तर पर प्रतिभागियों को विजेताओं को सम्मान व पुरस्कार दिया जा रहा है प्रदेश की सरकार आदिवासियों के संस्कृति को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार आदिवासियों के हितों में कार्य कर रही है।