03 नवम्बर को होगा बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव ।
किरंदुल – लौह नगरी में 03 नवम्बर को होने जा रहे बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया । व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस ही कड़ी में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के 03 नवम्बर को होने वाले चुनावी मैदान में उतरे माँ दंतेश्वरी पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित अरोड़ा ,सचिव पद के प्रत्याशी राम छालिवाल , उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गणपत अग्रवाल ,उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दुर्गा राव ,कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुम्भम केशरी ,सह सचिव पद के प्रत्याशी बप्पी मजूमदार ,सह सचिव पद के प्रत्याशी सूरज राय ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद किरंदुल के हृदय स्थल पर स्थित श्री राघव मंदिर जा कर भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा । इस संबंध में चर्चा करते हुए माँ दंतेश्वरी पैनल के अध्यक्ष रोहित अरोड़ा और सचिव पद के उम्मीदवार राम छालीवाल ने कहा कि बैलाडीला के व्यापारी साथियों के हितों का संरक्षण ही हमारे पैनल की पहली प्राथमिकता हैं । उन्होंने कहा कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले 03 नवम्बर को हो रहे मतदान प्रणाली के चुनाव में किरंदुल के पूरे व्यापारी साथियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है ।
