फिंगेश्वर:–राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय दो दिवसीय एल.टी., ए.एल.टी., जिला सचिव, डी.ओ.सी.,डी.टी.सी. के कार्यशाला का आयोजन एस सी इ आर टी शंकर नगर रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला गरियाबंद से जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के मार्गदर्शन में जिला गरियाबंद से जिला सचिव रोमन साहू, डी.ओ.सी. स्काउट आशीष कुमार, डी.ओ.सी. गाइड सीमा साहू, डी.टी.सी. स्काउट सुनील देशलहरे एवं डी.टी.सी. गाइड अंजू डेकर सम्मिलित हुए। कार्यशाला का शुभारंभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा द्वारा किया गया, राज्य मुख्य आयुक्त ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री छ ग शासन गजेंद्र यादव के विशेष प्रयास एवं मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्यालय के कार्यालय का भूमि पूजन किया जाना है एवं जनवरी माह में अंतरराष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन किया जाना है। कार्यशाला में जंबूरी के तैयारी हेतु राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू द्वारा विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उक्त कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के 33 जिला से प्रतिभागी सम्मिलित हुए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी दिए। उक्त कार्यशाला में राज्य के अशोक कुमार देशमुख, सीमा साहू, सरिता पाण्डेय, रामपाल तिवारी, डड़सेना, टी के एस परिहार, सी एल चंद्राकर, हसरत खान एवं सभी वरिष्ठ प्रशिक्षकों के द्वारा स्काउट गाइड के मूलभूत सिद्धांतो के बारे में बारीकी से जानकारी देते हुए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया. उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
