रायपुर – दंतेवाडा जिले के किरन्दुल ,रायपुर के साथ साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य एवं में यम द्वितीया के पावन पर्व पर भाईदूज का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर कायस्थ परिवारों ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए कलम-दावात की विधिवत पूजा की।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,जब यमराज जी की बहन यमुना (या यमन) ने उन्हें तिलक लगाया और आदरपूर्वक सत्कार किया,तब से भाईदूज पर्व मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई।इसी परंपरा के अनुसार, इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जाकर तिलक कराते हैं और उपहार स्वरूप स्नेह व आशीर्वाद का आदान-प्रदान होता हैं।
