एनएमडीसी कर्मचारियों को मिला वेज रिवीजन का एरियर्स भुगतान – इंटक यूनियन ने जताया वर्कर्स फेडरेशन और एनएमडीसी सीएमडी का आभार ।

किरंदुल — आल इंडिया एन एम डी सी वर्कर्स फेडरेशन और एन एम डी सी प्रबंधन के बीच नई दिल्ली में आयोजित एपेक्स संयुक्त परिषद एवं कॉर्पोरेट स्तरीय द्विपक्षीय बैठक समिति की बैठक में कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने वेतन बकाया के शीघ्र समाधान और त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हेतु बैठक बुलाने का आग्रह किया, जिस पर प्रबंधन ने दीपावली से पूर्व भुगतान का सकारात्मक आश्वासन दिया।धनतेरस की संध्या रात्रि पर ऐतिहासिक पहल , प्रबंधन ने अपने वादे को निभाते हुए धनतेरस की पूर्व संध्या पर पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन बकाया की 75% राशि स्थानांतरित कर दी। यह कदम कर्मचारियों के लिए दीपावली की खुशियों को दोगुना करने वाला साबित हुआ। मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल ने इस सराहनीय पहल के लिए एन एम डी सी के सम्माननीय सीएमडी महोदय, उनकी टीम, तथा फेडरेशन के अध्यक्ष, महामंत्री और सभी श्रम संगठन पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद और साधुवाद ज्ञापित किया। इंटक यूनियन किरंदुल के अध्यक्ष एवं सचिव ने एनएमडीसी प्रबंधन से अपेक्षा जताई है कि दीपावली के बाद शेष बकाया राशि के भुगतान हेतु त्रिपक्षीय बैठक शीघ्र आयोजित की जाए। साथ ही, नया वेतनमान, बेसिक और डीए लागू करने की दिशा में भी त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।विश्वास और सम्मान की पुनर्स्थापना है, इस एरियर्स भुगतान ने कर्मचारियों के मन में प्रबंधन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। इंटक यूनियन ने सीएमडी की दूरदर्शिता, प्रेम और निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें एन एम डी सी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला नेतृत्वकर्ता बताया।यह पहल न केवल कर्मचारियों के आर्थिक हितों की पूर्ति है,, बल्कि श्रम-सम्मान और पारदर्शी संवाद की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।आल इंडिया एन एम डी सी वर्कर्स फेडरेशन की यह संयुक्त सकारात्मकता विचार आने वाले समय में श्रमिक कल्याण की नई मिसाल कायम करेगी। जिसके लिये मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए के सिंह एवं टीम सदैव आभारी रहेगा।