धनतेरस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन पर पुलिस के द्वारा गुम मोबाईल धारको को लौटाकर दिया धनतेरस का तोहफा।

गुम हुए मोबाइल पाकर प्रसन्न हुए मोबाइल धारक बालोद पुलिस को किए धन्यवाद ज्ञापित।

समस्त थाना चौकी व साइबर सेल द्वारा 460 गुम मोबाइल का वितरण किया गया ।

बालोद –    पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल (IPS) के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर , एसडीओपी  राजेश बागडे, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती चित्रा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्र्र्र बोनिफास एक्का, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 460 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सभी थाना व सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से बरामद किया गया।

आज दिनांक को बालोद पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में कुल 100 नग मोबाईल किमती 15,75,000 रूपये (पन्द्रह लाख पछत्तर हजार ) लगभग को धनतेरस के शुभ अवसर पर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।

बालोद पुलिस द्वारा अब तक कुल 460 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया है ।

बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबंध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल थाना चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी, इनफिनिक्स एन्ड्रायड मोबाईल फोन को ट्रेस कर दीगर राज्य झारखण् बिहार एवं अन्य जिलों रायपुर कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, खैरागढ़ छुईखदान गड़ई से उसे रिकवर किया गया। जिसमें 100 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 18/10/25 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में 100 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया।उक्त मोबाइल वितरण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद वांश सिंह राठौर,रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं साइबर सेल स्टॉफ मौजूद रहे।