किरंदुल — डी.ए.वी. राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 9 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक जगदलपुर में अंडर 17 की छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के डी. ए.वी.विद्यालय के 6 क्लस्टर के 97 विद्यालय के,1020 प्रतिभागियों ने भाग लिया था , जिसमें डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल किरंदुल के खेलकूद प्रभारी शिक्षक मनोज सिंह एवं तृप्ति श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतिभागियों ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।
लक्ष्मी हरिजन ने 200 मी दौड़ एवं लंबी कूद तथा याशिका मंडल ने गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
4*100 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक लेकर लक्ष्मी हरिजन , दामिनी , भूमि ठाकुर , खुशी कुमारी , आशी निषाद ने विद्यालय को गौरवान्वित किया । शतरंज में सारिका राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई । बालक वर्ग में भविष्य खिल्लो , रिंकू मेश्राम और कमल राष्ट्रीय स्तर में फुटबॉल टीम के लिए चयनित हुए । यह सभी प्रतिभागी नवंबर माह में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव जी के कुशल मार्गदर्शन में चंद्रशेखर वर्मा . आर राकेश दिलहरन , तमन्ना ,अर्चना बघेल , हरिश्चंद्र आदि शिक्षकों ने अपने उत्तरदायित्व को टीम भावना के साथ संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार झा को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी , उन्होंने अपने ओजस्वी प्रेरणादायी और प्रभावशाली वक्तव्य से पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया सभी ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की । विद्यालय के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ने विजेता छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया ।
