फिंगेश्वर:– राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार जिला स्तरीय राष्ट्रीय राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी पश्चिम भारत विज्ञान मेला विज्ञान नाटिका विज्ञान सेमिनार विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह,सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल मालगांव में आयोजित किया गया. जिसमे बड़ी संख्या में बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया. सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह, सहायक संचालक के. एस. पैकरा, जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत मॉडल प्रदर्शनी प्रोजेक्ट नाटिका की सराहना किया और विज्ञान से संबंधित इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे बच्चों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि बनी रहे इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हाई स्कूल माल गांव की प्राचार्य निशा पंचभिए, निर्णायक कुंदन रावत, शिल्पा गोस्वामी थी. वहीं प्रतिभागी बच्चे अपने मार्गदर्शन शिक्षक सतीश मालवीय, मीनाक्षी शर्मा, सुदामा लोधी, समीक्षा गायकवाड़ ने बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान की रुचि एवं अवधारणा को आगे ले जाते हुए कौन्दकेरा स्कूल से प्रतिभागी विद्यार्थियों ने थीम हरित ऊर्जा अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प जल संरक्षण एवं प्रबंधन उभरती प्रौद्योगिकी में सी एन सी मशीन युवराज साहू,आर एफआई डी अटेंडेंस सिस्टम लक्ष्मी गोस्वामी, ग्रीन ड्रॉप वाटर ग्राउंड वाटर यशोदा साहू एक्वा रिवाइव रिकयूलिंग ऑफ अंडरग्राउंड वॉटर यशोदा साहू, विज्ञान नाटिका में पायल साहू, गायत्री देवांगन, गौरव धृतलहरे, मयंक कोसरे, हुलसी साहू, भारती साहू, खूबचंद देवांगन, तेज प्रकाश वैष्णव,क्वांटम युग की आगाज संभावनाएं एवं चुनौती में विज्ञान संगोष्ठी तोमेश्वरी साहू सेजेस राजिम अंग्रेजी माध्यम से टीम प्रोजेक्ट में मोनिका देवांगन याचना साहू और गणित व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में खुशी साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी छुरा से फलेश्वरी सूर्यवंशी गणित मॉडल सानिया टण्डवीर स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रदर्शन में क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं एवं चुनौतियां के लिए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए यह सारे बच्चे राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे और विज्ञान के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करेंगे.
