किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित तेलगु कल्चरल एसोसिएशन किरंदुल एवं श्री श्री श्री बालाजी टेम्पल कमेटी किरंदुल के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के हृदय स्थल पर स्थित लार्ड श्री श्री बालाजी मंदिर का 17 वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम प्रातः श्री श्री वेंकेटेश स्वामी का कल्याणम किया गया । कल्याणम के तत्पश्चात मंदिर परिसर में भोग की भी व्यवस्था की गई थी । इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी के साथ साथ तेलगु कलचरल एसोसिएशन के अध्यक्ष गणपत नायडू के साथ सचिव सन्मुख राव के साथ साथ एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियो और सदस्यों की उपस्थिति रही ।
