किरंदुल – मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक शाखा किरंदुल के तत्वाधान में यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए. के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में श्रम संघ के पदाधिकारियों , सदस्यों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत सद्भावना पदयात्रा के माध्यम से किया गया जो कि नगर के गांधीनगर से प्रारंभ कर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए श्रमिक सदन इंटक भवन बस स्टैंड में सद्भावना पदयात्रा का समापन किया गया।सद्भावना पद यात्रा गांधी नगर किरंदुल से प्रारंभ कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए इंटक भवन पहुंचा जिसमें श्रम संघ के पदाधिकारी , सदस्यों, नगरपरिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए , एवं नगर के पांच स्कूल जिसमें बी आई ओ पी हायर सेकंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डी ए व्ही पब्लिक स्कूल, प्रकाश विद्यालय, शासकीय स्कूलों के छात्र, छात्राओं ने सद्भावना पदयात्रा में भाग लेकर देश भक्ति की भावना को सरोकार करते हुए गांधी जी, शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतार कर देश के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिए ।इसके पश्चात श्रमिक सदन इंटक भवन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स रविन्द्र नारायण के करकमलों से ध्वजारोहण और महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। नगर परिवार के स्कूली बच्चों ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना की , इस मनमोहक सुंदर प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने बहुत सराहना की। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के सचिव ए. के . सिंह ने मंचासिन अतिथियों एवं समस्त उपस्थित गणमान्य भाईयों बहनों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए स्वागत उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी तथा भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का सादगी भरा जीवन एवं नेतृत्व आज भी भारत वासियों के लिए आदर्श है उनके मार्ग पर चल कर तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक बेहतर समाज तथा मजबूत राष्ट्र के निर्माण करने में योगदान दे सकते हैं। सर्व धर्म समभाव के माध्यम से मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक ने सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना दिखाई और लोगों को सीख दी कि, भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है , यहां सभी धर्म समान है तथा सभी एक ही गंतव्य की ओर ले जाते हैं । इस अवसर पर श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी , जामा मस्जिद के मौलवी , चर्च के पादरी उपस्थित थे , समस्त धर्म गुरु का प्रेरणादायक ज्ञानमार्गी संदेश से उपस्थित दर्शक ओतप्रोत हुए सभी का एक ही आशय रहा कि राष्ट्र हित में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारा हमेशा बनाए रखना है । उपरोक्त अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक श्री रविन्द्र नारायण ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विजय दशमी दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जैसे अनेकों देश सेवक नेताओं ने राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से अनेकों अच्छे अच्छे कार्य किए जिसके कारण आज भी हमारे देश में विभिन्नता के पश्चात भी एकता एवं सामाजिक समरसता बनी हुई है ,आगे भी हमारे देश के महान नेताओं के आदर्शों का पालन हम सबको करना चाहिए।महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए पूरे देश को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वान किया और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी ने किसान की जय हो और जवानों की जय हो का नारा किसानों और जवानों का मनोबल बढ़ाने के किया । विशिष्ट अतिथि एवं उप महाप्रबंधक मानव संसाधन तनवीर जावेद ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उन्हें शत शत नमन करते हुए कहे कि महान देश भक्त नेताओं का आज जयंती अवसर हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का प्रेरणा देता है । महात्मा गांधी के सपनों का स्वच्छ और खुशहाल भारत के सपनों को साकार करने वाले एनएमडीसी के ठेका श्रमिक सफाई कर्मियों को यूनियन की ओर से मुख्य अतिथि के कर कमलों से उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया ,साथ ही साथ नगर के सेवाभावी समाज सेवकों , कलाकारों को भी सम्मानित किया गया । इस जयंती समारोह में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह , महाप्रबंधक संयंत्र एम सुब्रमनियन , महाप्रबंधक माइनिंग एस के कोचर , महाप्रबंधक सामाग्री बी एंटोनी, महाप्रबंधक खनन धीरेन्द्र भूषण जी, उप महाप्रबंधक सिविल एस के पांडेय , विभागाध्यक्ष पर्यावरण अवनिश शर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रजनीश शाह , राजभाषा अधिकारी संजय पाटिल , सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन अभिजीत मिश्रा , वरिष्ठ प्रबंधक कानून मुरली , राष्ट्रीय इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के सेक्रेटरी जनरल तथा मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक केंद्रीय के महामंत्री और इंटुक शाखा बचेली के सचिव आशीष यादव ,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य बलजींदर सिंह , आसर्लर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड के रामचन्द्रन , तेज प्रकाश , शाखा प्रबंधक , भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल उत्कर्ष देवांगन , पुलिस थाना किरंदुल के एस आई लीलाधर गनवीर ,नगर समाज सेवक एवं नगर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पूर्व नेता के पापा चंद , नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी , गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डी पी डहारिया , एवं श्रमसंगठन,सामाजिक, प्रादेशिक, सांस्कृतिक ,धार्मिक, सेवाभावी संस्थाओं के अध्यक्ष,सचिव आदि की गरिमामय उपस्थिति प्राप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन बी.एल. तारम तथा रितु साहू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश लाल ने किया ।इसके पश्चात प्रशासनिक भवन में MMWU INTUC के पुराने कार्यालय का जीर्णोद्धार उपरांत नव निर्मित यूनियन कार्यालय भवन का उद्घाटन किरंदुल परियोजना के मुखिया अधिशासी निदेशक आदरणीय श्री रविन्द्र नारायण जी के करकमलों से विशेष पूजा अर्चना करने के बाद फीता काट कर किया गया। तथा उन्होंने अध्यक्ष श्री विनोद कश्यप तथा सचिव श्री ए. के. सिंह जी को MMWU INTUC कार्यालय का चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दिए एवं श्रम संघ के सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनसे आशा व्यक्त किए कि भविष्य में उच्च ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेंगे तथा NMDC को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने में समस्त श्रम शक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा।MMWU इंटक सचिव श्री ए . के. सिंह ने पुराने कार्यालय का जिर्णोद्धार कर विस्तार के साथ नया यूनियन कार्यालय भवन साकार करने के लिए परियोजना के मुखिया अधिशासी निदेशक आदरणीय श्री रविन्द्र नारायण जी एवं उनकी टीम के संबंधित सभी विभागाध्यक्षों तथा NMDC प्रबंधन के निरन्तर सहयोग के लिए धन्यवाद दिए उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों इंजिनियरों तथा भवन निर्माण में मार्गदर्शन करने वाले सभी हितधारकों का धन्यवाद दिए जिनके सहयोग से MMWU इंटक कार्यालय भवन का जिर्णोद्धार निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया । तथा प्रबंधन हित हेतु बेहतर कार्य करने के लिए श्रम संघ के साथियों को दिशा निर्देशित किए ।
