दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा व शराब- अश्लीलता पर प्रतिबंध की मांग
गरियाबंद – ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) जिला कमेटी गरियाबंद ने धमतरी जिले केरेगांव ग्राम क्षेत्र में घटित 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है बल्कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा भी खतरे में है।
AIDSO के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में 2022 में 3,58,749 बलात्कार के मामले दर्ज हुए और छत्तीसगढ़ में हर 8 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार हो रहा है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। प्रदेश में शराब की बढ़ती खपत और इंटरनेट पर फैल रही अश्लील सामग्री ऐसे अपराधों को बढ़ावा दे रही है।संगठन तहसीलदार के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर कठोर सजा दी जाए, पीड़िता का उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित किया जाए, नशीली वस्तुओं की बिक्री व उत्पादन पर रोक लगाई जाए तथा बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में शराब दुकानों को बंद करने और अश्लील साइट्स व वीडियो पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है।
मांगे –
1. कोरेगांव धमतरी में 5 साल के मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में सुनवाई करके उदाहरणात्मक सजा दो।
2. पीड़ित बच्ची की उच्चस्तरीय इलाज की व्यवस्था करना होगा।
3. नशीली वस्तुओं के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगाओ।
4. बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
5. पूरे प्रदेश में खुले शराबभट्ठी, ठेका एवं 67 नए शराब दुकान खोलने का आदेश तत्काल रद्द करो।
6. अश्लील वीडियो और अश्लील साइट्स पर रोक लगाओ।
