फिंगेश्वर:– राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक किया गया है. इसी तारतम्य में आयुष व महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय पोषण माह कार्यशाला का आयोजन फिंगेश्वर मे किया गया. जिसमें सेक्टर के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नागरिकों को आयुष के प्रति जागरूक करने एवं उपस्थित लोगों का उपचार किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी एवं अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजूलता हरित ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल प्रभारी संतोषी श्रीवास्तव उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया. तत्पश्चात कुर्सी दौड़,सुई धागा दौड़, प्रश्नोत्तरी एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुर्सी दौड़ में गीता बंजारे प्रथम, सुनीता जोशी द्वितीय, सुई धागा दौड़ में वंदना साहू प्रथम एवं ईश्वरी साहू द्वितीय स्थान पर रही.कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागी और पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव, सेक्टर महिला पर्यवेक्षक पुष्पलता यादव एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे.
