
गरियाबंद – विश्व मजदूर दिवस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गैन्दलाल देवाँगन जी ने सभी मजदूर भाई बहनों को शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देते हुए देवाँगन जी ने कहा कि उधोगों का आधार मजदूर ही होता है, मजदूरों पर ही उधोग का सारा दारोमदार टिका होता है। उन्हीं का जमकर शोषण किया जाता है, ठेकेदारी प्रथा मे मजदूरों को मशीन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। मजदूर की सप्लाई कच्चे माल की तरह हो रही है, राज्य सरकारों के कानूनों को ठेंगा दिखाकर आधिकारियों से मिली भगत कर अनेक राज्यों के मजदूरों को एकत्र किया जाता है, और फिर उनकी साप्लाई होती है। सरकारी नियमों की धज्जियाँ उडाते हुए ये ठेकेदार तमाम अधिकारीयो की जेब गरम करते है और मजदूरों के वेतन और भत्तों का काफी हिस्सा डकार जाते है। अपने दायित्वों के बचने के लिए ही ठेकेदारी प्रथा को कँपनी बढावा दे रही है, जो कि सीधे ही श्रमिकों का शोषण है यहां तक कि श्रमिकों से 12 घंटे की मेहनत के बावजूद उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता है। श्रम निरभक ठेकेदारों और उधोगपतियो को खाद पानी दे ने मे अहमभूमिका निभाते है।
