व्याख्याता सीमा साहू को मिला राज्य स्तरीय गुरु रत्न सम्मान।

फिंगेश्वर :–उपासना फाउंडेशन द्वारा गोंडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में राज्य स्तरीय गुरु रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अलका बाघमार, महापौर नगर पालिका निगम दुर्ग उपस्थित रहीं। इसी तरताम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में पदस्थ व्याख्याता सीमा साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपासना फाउंडेशन के चेयरमैन सुबीर सेन ने कहा “शिक्षा के क्षेत्र में सीमा साहू का कार्य अत्यंत उत्कृष्ट और सराहनीय है। इन्हें सम्मानित करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।”समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गुरुजन और समाजसेवी उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में नीलकंठ गढ़े , सदस्य वन मंडल छः ग शासन, कैलाश बरमेचा,वरिष्ठ उद्योगपति,शिल्पी सोनवानी प्रधान,अधिवक्ता,हाई कोर्ट, जितेन्द्र हसवानी,अध्यक्ष ह्यूमन राईट ऑर्गेनाईजेशन, दुर्ग, डॉ. सूफी जे. रुमी , उपाध्यक्ष ह्यूमन राईट ऑर्गेनाईजेशन, दुर्ग मौजूद थे।