हसदा के नागरिकों ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

*हसदा के नागरिकों ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान*

मुकेश कश्यप@मगरलोड:-आज 1 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा नं. 1 मे कोरोना योद्धाओ का मास्क,सेनेटाइजर भेटकर तथा फूल एवं तालियो से सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का ग्राम हसदा के नागरिकों ने हृदय से सम्मानित किया ।
वर्तमान समय मे कोविड-19 कोरोना महामारी का भयावह स्थिति बना हुआ है , हर इंसान का जीना मुश्किल हो गया है ।लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।इस विपरीत स्थिति मे भी स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी रात-दिन मेहनत करते हुए अपनी जान जोखिम मे डालकर हम सभी को बचाने मे लगा हुआ है । यह कहना गलत नही होगा कि धरती का भगवान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही है। कोरोना से बचाने के लिए सिर्फ इन्हीं योद्धाओं का ही फर्ज नहीं है,बल्कि हम सभी को फर्ज निभाना जरूरी है । अतिआवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले ,मास्क का उपयोग करें ,सोशल डिस्टेन्स का पालन करे ,अपने हाथ को साबुन से बार-बार धोये ,सेनेटाइजर का उपयोग करे ,सर्दी खाँसी या बुखार आने पर तत्काल कोरोना जाँच कराये,गरम पानी का उपयोग करे., अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका जरूर लगवाये ,क्योंकि कोरोना से बचने का एकमात्र विकल्प टीकाकरण ही है।अफवाह बातों पर ध्यान न दे।कोरोना योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम में डॉ हुनेन्द्र साहू, डॉ गीतांजली साहू (सहायक चिकित्सा अधिकारी), डी के साहू, हूमन प्रसाद साहू,तिरूपति बालाजी,खूबलाल साहू ,नर्स लता साहू,वोमेश्वरी साहू,कल्पना साहू,चंद्रकिरण साहू ,हेमलाल सोनवानी ,गार्गी सेन(लैब) ,शिवकुमार यादव, शिक्षकगण छगन साहू,श्री नटवर बंजारे, ग्राम के नागरिको मे चंद्रहास यादव जी(चंदु यादव) , योगेश यादव जी,मनोज यादव ,गितेश्वर साहू,अशोक साहू,नारायण साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।