
कोडेकुर्सी थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक 3 दिनों से लापता, लापता आरक्षक की मोटरसाइकिल राजनंदगांव जिले में मिली। भानूप्रतापपुर एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया सहायक आरक्षक घर जाने हेतु निकला था पर अभी तक घर नहीं पहुंचा आरक्षक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोडेकुर्से थाना में पदस्थ आरक्षक 28 अप्रैल से लापता है आरक्षक का नाम मनोज नेताम बताया जा रहा है।
