केल्हारी क्षेत्र के ढाबा, रामानुजनगर एवं डांड हंसवाही बैरियर में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी।…

एस के मिनोचा:
केल्हारी : बढते कोरोना महामारी के संक्रमण में प्रशासन ने सख्त हो कर अवाश्यक गाईड लाईन को पालन कराने कमर कस ली है।जिसके अनुसार केल्हारी क्षेत्र में भी एक दो विरले जगह छोड,शेष सीमावर्ती सडकों को सील कर दिया गया है।इतना ही नही सडको में बैरियर लगा तीन पाली में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
बावजूद इसके जहां आमजन लाॅकडाऊन का पूर्ण पालन करने में फेल दिख रहे है,तो कुछ विरले ऐसे भी कर्मचारी हैं जोअनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के फरमान को धत्ता बता अपने कर्तव्यों से विमुख हो बैरियरों से नदारद रहते हैं।
ऐसे कर्तव्यहीन कर्मचारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ ने सहायक नोडल अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि जवाब संतोषप्रद न होने की स्थिति में उपरोक्त कर्मचारी क्रमशः नीरज कुमार पटेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,जे एस भगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,अनुरूप सिंह वनरक्षक,सत्येन्द्र सिंह वनरक्षक को एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधक अधिनियम 2005 का उल्लंघन मानकर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।