गोड़पाली व पचरी के डीजे डांस स्पर्धा में शामिल हुए नपाध्यक्ष
महासमुंद – झलप क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़पाली व पचरी में गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ग्रामों के कार्यक्रमों में बताैर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रमों के पूर्व भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनेक प्रतिभागियों ने एकल, युगल व ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि गणेशोत्सव के साथ त्याेहारी सीजन शुरू हो जाता है। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।आज ग्रामों में भव्य पंडालों में विराजित विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं से यह प्रतीत होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी सामुहिक सहभागिता का उदाहरण बन रहा है। गाँवों में ऐसे आयोजनों से वातावरण खुशनुमा रहता है। हम सभी का दायित्व है कि आज युवा वर्ग को यह प्रेरित करें कि नशावृत्ति जैसे बुराई से दूर रहकर सामाजिक कार्यक्रमों, ग्राम विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। क्योंकि, आज के युवा पीढ़ी कल समाज का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर श्री साहू के साथ रत्नेश साहू, साैरभ लोधी, हेमंत कुमार चाैहान, मूलचंद पटेल, श्रीमती रितू गैंदराम दीवान सरपंच जोबाकला, धनेश्वर चंद्राकर उप सरपंच, गणेश राम पटेल, सचिव, राकेश टंडन उपसरपंच बरेकेल कला, विजय पटेल छिलपावन, भोजनाथ मधुकर, काैशिल्या पटेल व पंच गण मंच पर उपस्थित थे। साथ ही डांस प्रतियोगिता देखने बड़ी संख्या में दोनो ग्रामों के ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
