सर्वसुविधायुक्त 250 बेड का कोविड सेंटर की तैयारी में पखांजुर प्रशासन।…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(01/05/2021)

कांकेर जिले के पखांजुर में कोरोना को लेकर स्थानीय प्रशासन हमेशा से सतर्कता दिखाते आ रही है, जिसका एक प्रमाण और सामने आया है। जो कि पखांजुर स्थिति MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) जो निर्माण के बाद जिले का सबसे बड़ा हॉस्पिटल का उद्घाटन नही हो पाया था जब कि कोरोना की विषम परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए आगे की समस्याओं को भापकर पखांजुर में बने 50 बेड के ITI कोविड सेंटर के अलावा अब 250 बेड का सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगो को होने वाली समस्याओं से बहुत निज़ाद मिलेगा बता दे कि जिस प्रकार से कोरोना ने पूरे देश भर में हाहाकार मचाया है। हर दूसरा इंसान इसकी चपेट से अछूता नही रह पाया वही क्षेत्र किसानों का है नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जो शहरों से कटे हुए गांव है उसपर लॉक डाउन के बाद कोरोना से होम कोरेन्टीन लोगो की कभी भी तबियत बिगड़ने पर उपचार की वजह से कोई अप्रिय घटना न घटे इसपर ये हॉस्पिटल लोगो के लिये बरदान साबित होगा ।
इसपर पखांजुर SDM धंनजय नेताम का कहना है – कांकेर कलेक्टर के निर्देश पर पखांजुर में 250 बेड का कोविड केअर सेंटर खोल जा रहा है जिसपर रात दिन काम करते हुए अगले 72 घंटे में ये हॉस्पिटल तैयार हो जाएगा, वही उनसे कोरोना वैक्सीन के बारे में पूछने पर बताया गया कि सभी के अथक प्रयास से अब तक 20 पंचायतों में हमारा 90 से 95 फीसदी 45 वर्षीय लोगो को वैक्सीन लग गया है और बहुत जल्द सभी तक वैक्सीन लगवाने के प्रयास जारी है जो बहुत जल्द किया जायेगा ।