रक्त दान महादान के प्रेरणा स्रोत है गायत्री परिवार के अध्यक्ष डेहरिया ।

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल परियोजना में संचालित माता भगवती विद्यालय चोलनार आश्रम एवं गायत्री परिवार ग्रामोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष डी पी डेहरिया ने जहाँ एक तरफ अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए मरीजो को परामर्श के अनुसार उनका इलाज करते हैं तो वहीं उनके द्वारा कई वर्षों से चोलनार आश्रम में स्थित माता भगवती विद्यालय एवं गायत्री परिवार ग्रामोत्थान सेवा समिति के दायित्व का भी सफल संचालन किया जा रहा है । इन सब सामाजिक दायित्व के अलावा रक्त दान महा दान को सर्वोपरि मानते हुए डी पी डेहरिया के द्वारा अनेकों बार रक्त दान करना किरंदुल नगर में एक मिसाल बन चुकी हैं जो कि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए एक सफल संदेश देती हुई प्रतीत होती है कि रक्त दान महा दान को ही महादान की प्रथम श्रेणी में माना जाता है । उल्लेखनीय हैं कि डी पी डहारिया बीच बीच में ऐसे ही अनेकों बार रक्तदान करते है जो हमारे नगरपरिवार के लिए गर्व का विषय है ।