रक्त दान महादान – फुटबॉल के मैदान से मानवता तक का असली हीरो – भूपेश्वर साहू ।

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल के स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के होनहार युवा फ़ुटबॉल खिलाड़ी ,समाज सेवक भूपेश्वर लाल साहू पप्पू पिता पोषण लाल साहू निवासी किरंदुल ने जरूरतमंद मरीज निवासी बीजापुर समस्या प्लेटलेट एवं रक्त की कमी को देखते हुएअपना रक्त रक्त्दान कर खेल जगत एवं समाज में एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। लोह नगरी किरंदुल के भूपेश्वर लाल साहू पप्पू का यह मानवीय जज़्बा और मानव‌ समाज के सेवा भाव हर युवा को प्रेरित करता है l चाहे वो खेल का मैदान हो या जीवन का मैदान असली सेवा परोपकार वही है जो हर जीव आत्मा के लिए इंसानियत हो। इस युवा खिलाड़ी के इसनेक, परोपकार ,प्रशंसनीय, सराहनीय, प्रेरणादायक रक्तदान महादान के लिए युवाओं के लिए यह युवक एक संदेश देते हुए पूरे नगर की युवा पीढ़ी के लिए एक रोलमॉडल बना हुआ है ।